सत्यापित सदस्य
आधार एवं OTP सत्यापन के माध्यम से सदस्यों की प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाती है, जिससे फर्जी प्रोफाइल एवं ब्रोकरों से बचाव होता है।

अग्रवाल समाज के परिवारों के लिए सेवा-भाव आधारित matchmaking platform, जहाँ भरोसा, गोपनीयता और family-led decisions को प्राथमिकता दी जाती है।
अग्रवाल विवाह सेवा का उद्देश्य किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत लाभ कमाना नहीं है। यह मंच "No Profit - No Loss" के आधार पर केवल समाज सेवा की भावना से बनाया गया है।
हमारा लक्ष्य अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवार को एक सुरक्षित, सरल, विश्वसनीय एवं पारदर्शी वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ बिना किसी दलाल, ब्रोकर या अनावश्यक शुल्क के योग्य रिश्तों की जानकारी प्राप्त हो सके।
आज आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों के लिए अनेक निजी वेबसाइटें और ब्रोकर उपलब्ध हैं, लेकिन मध्यम एवं निम्न-मध्यम वर्गीय परिवारों को सही मार्गदर्शन और विश्वसनीय सहायता बहुत कम मिल पाती है। कई बार लोग शुल्क देने के बाद भी उपयुक्त रिश्ता नहीं खोज पाते।
इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सिंघल परिवार वेलफेयर के मुख्य ट्रस्टी श्री नटवर अग्रवाल द्वारा यह पहल की गई है। श्री नटवर अग्रवाल अग्रवाल समाज की अनेक संस्थाओं से ट्रस्टी एवं सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अग्रवाल वंशावली के माध्यम से परिवारों एवं रिश्तों की पहचान को सुरक्षित रखने और समाज को एक मंच पर जोड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होने के बाद, उसी विश्वास और अनुभव के आधार पर अग्रवाल विवाह सेवा का शुभारंभ किया गया है।
हमारी Agrawal Vivah Samiti सेवा के बारे में जानें और देखें कि परिवार सुरक्षित ऑनलाइन परिचय एवं उपयुक्त रिश्तों की खोज कैसे शुरू कर सकते हैं।
परिवारों की गोपनीयता, सत्यापन और सम्मानजनक संवाद को ध्यान में रखकर बनाया गया मंच।
आधार एवं OTP सत्यापन के माध्यम से सदस्यों की प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाती है, जिससे फर्जी प्रोफाइल एवं ब्रोकरों से बचाव होता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद आप प्रत्येक सप्ताह 2 प्रोफाइल को Interest भेज सकते हैं।
किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देगा। Interest 30 दिनों के भीतर स्वीकार होने पर ही दोनों पक्ष संपर्क विवरण देख सकेंगे।
इससे विशेष रूप से बेटियों की गोपनीयता और सुरक्षा बनी रहेगी तथा अनावश्यक कॉल्स से बचाव होगा।
Partner Preferences भरते ही आपके अनुरूप प्रोफाइल स्वतः दिखाई देने लगेंगी और हर सप्ताह 2 उपयुक्त मैच सुझाए जाएंगे।
पूरे भारत में कहीं से भी रिश्ता देख सकते हैं। प्रांतीय या क्षेत्रीय व्यवस्था की कोई बाध्यता नहीं है।
यदि किसी कारणवश आप स्वयं सामने वाले परिवार से बात करने में असहज महसूस करते हैं, तो हमारी टीम प्रारंभिक संवाद में भी सहायता कर सकती है।
अपनी प्रोफाइल बनाएँ, Partner Preferences भरें और सेवा-भाव आधारित विश्वसनीय मंच पर उपयुक्त रिश्तों की जानकारी प्राप्त करें।
Register / पंजीकरण करें